फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी उत्पीड़न और जाम का मुद्दा उठा

Tue, 20 Jun 2017 12:19 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं, उत्पीड़न और शामली में लगने वाले ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं का कहना था कि शामली में जाम लगने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के व्यापारी आयोग का गठन करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


सोमवार को कैराना रोड पर एक रेंस्टोरेंट पर संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक हुई। मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार मंडल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि छोटे व्यापारियों का कर्ज भी सरकार को माफ करना चाहिए तथा व्यापारियों को सस्ती दरों पर बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने चाहिए। विशिष्टि अतिथि अंकुर सिंघल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार को व्यापारी आयोग का गठन किया जाए।      

वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और शामली में लगने वाले ट्रैफिक जाम से कारोबार चौपट होता जा रहा है। व्यापारियों ने अधिकारियों की मनमानी पर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन


बैठक में सहारनपुर मंडल प्रभारी पद पर मदनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष पद पर विजय कौशिक, युवा जिलाध्यक्ष पद पर सतेंद्र तरार ऊर्फ बिट्टू को नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता पूर्व सांसद चंदन सिंह के पौत्र रणदीप मलिक ने की।

मौके पर सुभाष मित्तल, राहुल, लक्की, राजकुमार शर्मा, सुनील गोयल, रामेश्वर दत्त, विपुल, अनिल जैन, अरेंद्र पंवार, सतवीर, मेघपाल, मनोज शर्मा, प्रदीप, राजेंद्र उपाध्याय, मोहम्मद कय्यूम, आकाश, अंकित, सतीश  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें