फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 25 Jan 2016 12:43 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय बजट में शामिल नहीं किए जाने के विरोध में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। वित्तविहीन शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें मानदेय नहीं दिया गया, तो 29 जनवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


बनत स्थित देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज में रविवार को शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव ने कहा कि सपा ने चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की बात कही थी, लेकिन सरकार बनते ही वह वित्तविहीन शिक्षकों को भूल गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 28 जनवरी तक प्रदेश सरकार ने मानदेय की घोषणा नहीं की, तो सभी वित्तविहीन शिक्षक 29 जनवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके बाद शिक्षकों ने सुभाष चौक पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर रोष जताया। ब्रजपाल सिंह, नरेश कुमार शर्मा, राजेश, राजपाल, रामपाल, दीपक, प्रवीण सैनी, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें