फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वॉलीबाल खेलने के विवाद में जहानपुरा में चलीं गोलियां, दो महिलाओं सहित छह घायल

Sun, 26 May 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना सीएचसी में घायल का हाल जानने पहुंचे कोतवाली प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। शनिवार की देर रात क्षेत्र के गांव जहानपुरा में वॉलीबाल खेलने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 11 बजे गांव जहानपुरा में कुछ युवक वॉलीबाल खेल रहे थे। इस दौरान खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे सज्जान, वैशर, रवीश और शब्बू के अलावा बीच बचाव के लिए आई महिला नौशीदा और तबस्सुम भी गोली और छर्रे लगने से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पांचों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंच गए थे।



महिलाएं बीच-बचाव में गई थीं
मारपीट के दौरान महिलाएं युवकों को छुड़वाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक चली गोलियां चलीं जिसमें महिलाएं भी घायल हो गई। हालांकि, एक महिला ने किसी तरह भागकर भी जान बचाई।

कैराना सीएचसी में घायल का हाल जानने पहुंचे कोतवाली प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें