फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा की तकनीक के साथ खुद में हिम्मत जगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि सेल्फ डिफेंस की तकनीक जानने के साथ खुद में भी हिम्मत जगाना जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की अध्यापिका संगीता सरोहा ने सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने पंच, किक, अटैक और डिफेंस की जानकारी दी। मार्शल आर्ट में उत्कर्ष छात्राओं ने प्रदर्शन कर अन्य छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को आत्मरक्षा के अधिकार, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ आदि योजनाओं की जानकारी दी।
छात्राओं ने हनुमान धाम पर चार्ट, पोस्टर के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं केे जागरूक किया और विभिन्न हिंसाओं, महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, गुड-बैड टच व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कामगार महिलाओं मेमवती देवी, दिपाली, शिल्पकार कलीराम द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में मिट्टी से बने बर्तन, मूर्तियां और सजावटी सामानों का प्रदर्शन किया गया। मौके पर शिक्षिका मुन्नी सिंह, इंदू शर्मा, संगीता सरोहा व छात्रा अनम, गिनिशा, इकरा, अंशिका, गरिमा सैनी, प्राची शर्मा, मुस्कान सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें