फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बुग्गी-बाइक को रौंदा, युवक और भैंसे की मौत

Thu, 19 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली । लालूखेड़ी फुगाना मार्ग पर ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत   हो गई। वहीं, ट्रक चालक ने भैंसा बुग्गी में भी टक्कर मार दी, जिससे भैंसें ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे तितावी (मुजफ्फरनगर) थाना क्षेत्र में हुआ। गांव सौरम निवासी मोहम्मद अली (26) बाइक से ससुराल गांव बाबरी आया था। शाम पांच बजे उसको फोन पर सूचना मिली कि परिवार में किसी की मौत हो गई है। इस पर वह साली जुमिला को साथ लेकर बाइक से गांव के लिए रवाना हो गया। अलीपुर कलां के पास सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मोहम्मद अली की मौके पर मौत हो गई और उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। 

वहीं, अलीपुर कलां निवासी   देवेंद्र पुत्र भोपाल सिंह अपनी भैंसा बुग्गी से आ रहा था, तो उक्त ट्रक ने उसकी भैंसा बुग्गी में भी टक्कर मार दी। भैंसें ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देवेंद्र और मोहम्मद अली के परिजन मौके पर पहुंच गए। तितावी,  भौराकलां थाना पुलिस भी पहुंच    गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कराने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें