बीएसए आफिस में निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा अभिलेखों में प्रविष्टियां अधूरी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कर्मियों के सेवा अभिलेखों की अधूरी प्रविष्टियां सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम सुजीत कुुमार ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अध्यापकों का वेतन भी प्रत्येक माह की 05 तारीख तक उनके खातों में भेजने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव सही प्रकार से न होने व कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने को भी सुधारने के निर्देश दिए ।
बीएसए चंद्रशेखर को निर्देशित करते हुए शासन द्वारा प्राप्त बजट एवं नियुक्ति संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार जिला शिक्षा समिति के माध्यम से प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर इसका समुचित अनुमोदन कराया जाने को कहा । वहीं विभाग में आरजीआरएस से प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों को समय पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए । कार्यालय में आगंतुकों के लिए पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था व शौचालयों की साफ-सफाई व फाइलों के रख-रखाव को दूरस्थ करने के भी कडे़ निर्देश दिए ।
इसके बाद डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनत का भी निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने छात्रों से रूबरू होकर उनकी कॉपी चेक की तथा उनसे सवाल जवाब करके शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। स्वास्थ्य विभाग की 4 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम में केवल 2 चिकित्सकों के उपस्थित होने पर अनुपस्थित 2 चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए । विद्यालय में पीने का शुद्ध पानी हेतु आरओ की व्यवस्था किसी संस्था/बैंक आदि के माध्यम से कराने हेतु विद्यालय प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया।