फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में 75 हजार नए सदस्य बनाएगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बहुजन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बसपा नेता और जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक के आवास पर हुई। जिसमें प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर 75 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी पदाधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर 75 हजार बसपा के नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हमें दिया है उस लक्ष्य को पार्टी के सभी जिम्मेदार लोगों को मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करने से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इसके दूरगामी परिणाम आप लोगों को 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश में मिलने वाली लोकसभा सीटों पर साफ दिखाई देंगे। आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। हम लोगों को कड़ी मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है।
बसपा पदाधिकारियों को एक बूथ पर 100 नए बसपा सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया। पांच दिन बाद इस सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। मौके पर जहीर मलिक के अलावा राकेश पाल, राजकुमार, जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, जिला उपाध्यक्ष देवीदास जयंत, शबीआजम खान, हरबीर सिंह, प्रदीप, सुनील, प्रेमचंद गौतम, अमन सिंह, कंवरपाल, नरेश, सूरज कुमार, हरिओम, जनेश्वर, सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें