फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो का 64वां जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायवती के जन्मदिन पर केक काटते बसपा कार्य? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। यारपुर गांव में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केट काटकर एक दूसरे को मिठाई खिला बहनजी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

बुधवार को यारपुर गांव के प्रधान वेदपाल गहलोत के आवास पर सैंकड़ों बसपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केट काटा और फिर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ग्राम प्रधान वेदपाल गहलोत ने बताया कि आज बहन मायावती का 64वां जन्मदिवस है। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस बार विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बसपा सुप्रीमो ने हमेशा ही समाज के दबे कुचले और गरीब वर्ग का साथ दिया है। साथ ही ऐसे लोगों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया है। संचालन रामकिशन कश्यप ने किया। इस मौके पर ब्रजपाल चौधरी, धर्मवीर ठेकेदार, सोमवीर कश्यप, रजनीश शर्मा, प्रदीप मास्टर, इंद्रपाल ठेकेदार, शांति मास्टर, जगदीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें