फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम वोटरों पर बसपा-सपा की गिद्ध दृष्टि

Wed, 28 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन राज्यमंत्री डाॅ. महेश शर्मा ने कहा कि मुस्लिम वोटरों पर बसपा और सपा की गिद्ध दृष्टि है। उन्होंने दोनों पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ने ही प्रदेश को लूटा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा मंगलवार शाम  कैराना में प्राचीन देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को आजाद हुए 67 साल हो गए, लेकिन देश में अमीर और अमीर होता रहा तथा गरीब और गरीब होता गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबी और अमीरी के बीच का फासला कम  करने की ठानी है। 

सपा और बसपा के नेता अपना घर भरने में लगे रहे। जाति और  बिरादरी के नाम पर सरकारी सेवाओं में भर्ती की गई, जिससे आम जनता को नुकसान  ही हुआ। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए बसपा और सपा  ऐसे लगी हुई हैं, जैसे मांस को देखकर गिद्ध झपटता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लहर चल रही है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम सब हमारे हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा ऐतिहासिक निर्णय तो 56 इंच के सीने वाला शेर ही ले सकता है। यह फैसला  तुगलकी नहीं, बल्कि सोच समझकर किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव  नजदीक होने के बावजूद नोटबंदी करना साहसिक कदम है। उन्होंने कहा कि बेईमानी का पैसा इकट्ठा करने वाले ही नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं, तभी तो 104 करोड़ रुपये बसपा मुखिया के भाई के खाते में जमा होने का खुलासा होने पर बेचैनी पैदा हो गई। 

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खजाने की लूट पर  चाचा-भतीजे में रार हो रही है। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सीरियस लेने की जरूरत नहीं है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में महेश शर्मा ने कैराना पलायन प्रकरण पर कहा कि  उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने दो, पलायन कराने वालों के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई होगी और पलायन करने वालों को पुनर्वास के लिए प्रयास किया जाएगा।  इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का फूल  माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह, जिला  पंचायत सदस्य अनुज चौहान, रुपेंद्र सैनी, साधूराम सराफ, ईश्वरचंद जाटव,  रामकुमार, अनिल कुच्छल, दामोदर सैनी, संजीव जैन, सुखपाल शर्मा आदि प्रमुख  रूप से मौजूद रहे।

मंदिर की जमीन कब्जाने वालों को नसीहत 
सांसद हुकुम सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिन लोगों ने देवी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करा दी है, वह खुद एक सप्ताह के भीतर जमीन को मंदिर समिति के सुपुर्द कर दें। नहीं तो कानूनी तौर पर उनसे जमीन मुक्त कराई जाएगी। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर की करीब सात से आठ बीघा जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिनमें दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हैं।

सांसद ने फिर उठाया पलायन का मुद्दा 
कैराना से सांसद हुकुम सिंह ने एक बार फिर कैराना पलायन प्रकरण उठाया। कार्यक्रम  के दौरान उन्होंने कैराना के इतिहास और प्राचीनता के बारे में बताया।  उन्होंने कहा कि कैराना को दानवीर कर्ण की नगरी के नाम से जाना जाता है।  वहीं, बादशाह अकबर, जहांगीर और शाहजहां सहित अन्य शासकों के आने के प्रमाण  मिलते हैं। कैराना ऐसी धरोहर है, जिसमें अनेक विशेषताएं छिपी हुई हैं।  उन्होंने कहा कि आज क्या हालत है कैराना की, लोगों को पलायन करना पड़ रहा  है, जो बड़े दुख का विषय है। 

एक करोड़ रुपये से होगा सौंदर्यीकरण
अमर उजाला ब्यूरो 
कैराना। 
प्राचीन  देवी मंदिर और तालाब के सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ 45 लाख रुपये का खर्चा  होगा। 
यह कार्य केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना में आध्यात्मिक समिति  मंत्रालय के तहत टेलीक्यूनिकेशन कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल)  संपन्न कराएगी। इसके तहत तालाब परिसर की चारदीवारी, घाट का निर्माण और अन्य  जनसुविधाएं जैसे सोलर लाइट आदि की स्थापना होगी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्यों में एक करोड़ की जगह कम  से कम पांच करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी जाए। जिससे वहां विकास कराया जा सके। जिस पर केंद्रीय मंत्री  महेश शर्मा ने उस पर सहमति जताई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें