फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: बसपा ने दस वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Mon, 12 Apr 2021 04:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में बसपा ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दस वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दस वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शम्शुद्दीन राइन व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर पहली सूची जारी की गई है। वार्ड एक से मनोरमा पत्नी ब्रिजेश कुमार, वार्ड दो पर बिलकिश पत्नी तनसीम, वार्ड पांच पर अनीता पत्नी रूपेंद्र तोमर, वार्ड नौ पर रीना पत्नी श्रीपाल कश्यप, वार्ड दस के लिए रश्मि पत्नी रामानंद कश्यप, वार्ड 12 पर विपिन, वार्ड 13 पर परशुराम कश्यप, वार्ड 15 पर बबली देवी पत्नी पवन कुमार, वार्ड 17 पर मनोज कुमार मलिक और वार्ड 19 के लिए संजीव तरार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने चार प्रत्याशी और घोषित किए
समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 12 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। दूसरी सूची में चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। वार्ड नौ से कैराना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद असलम, वार्ड 12 से नावेद अली, वार्ड 13 से विनोद कुमार और वार्ड 14 से जावेद जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मैदान छोड़ने वालों की बड़ी संख्या, सिर्फ एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें