फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने के लिए कराई थी साले की हत्या

विज्ञापन
कांधला में पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। छह माह पूर्व फल व्यापारी अमजद की हत्या उसके बहनोई ने दो लाख की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने आरोपी बहनोई सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार बहनोई ने उसकी जमीन हड़पने के लिए हत्या कराई थी।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व कस्बे मोहल्ला मिर्दगान निवासी फल व्यापारी 40 वर्षीय अमजद बाइक से घर लौट रहा था। रात्रि करीब आठ बजे कस्बे पर रेलवे रोड स्थित डॉ. रश्मिकांत के निवास के निकट पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अमजद को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमजद के पिता अब्बास ने पड़ोस के दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के आदेश पर टीम गठित कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी थी।
सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने अमजद की हत्या को अंजाम देने के मामले में बहनोई शाहिद हाफिजी पुत्र वजीरा, आमिर, साजेब पुत्र शकील, आजाद पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला मिर्दगान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी बहनोई से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या को अंजाम देने के लिए अपने साथी आमिर, साजेब, आजाद, फारूक इस साजिश में शामिल किया। आरोपी के अनुसार अमजद की हत्या के लिए उसने आमिर और साजेब को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें से 1.30 लाख एडवांस दिए थे। 70 हजार रुपये काम होने के बाद देने का वादा किया था।
दोनों ने बाइक पर सवार होकर कस्बे के डॉ. रश्मीकांत जैन के आवास के सामने गोली मारी थी। पुलिस ने आमिर, साजेब की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया है। एसएसपी शामली के मुताबिक हत्या में फरार फारुख पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला मिर्दगान तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें