फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ देवर द्वारा दुष्कर्म करने और पति से देवर की शिकायत करने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति व सास सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह सहारनपुर नगर निवासी वसीम के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही ससुराल पक्ष उस पर मायके से एक लाख रुपये व बुलेट बाइक लेकर आने का दबाव बनाते हुए उत्पीड़न करने लगे। पति की गैर मौजूदगी में उसका देवर कमरे में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। जब यह बात उसने पति को बताई तो उसने एक नहीं सुनी और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर वसीम, कलीम, तौसिल, छोटा, सरवरी और आसमां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें