कांधला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को स्कूल में मेधावी छात्र पीयूष पांचाल एवं उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पीयूष 12वीं कक्षा का छात्र है। उसने 10वीं कक्षा में भी 96 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय टॉप किया। आईआईटी में अपना स्थान पक्का किया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया बच्चों में कौशल विकास एवं रचनात्मक विकास के लिए विद्यालय प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को बाहर भेजता है। प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय, समन्वयक करुणा सिंह ने सम्मानित करते हुए परिजनों व स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।द