शिक्षक -स्नातक चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटें
शामली। भाजयुमो की ओर से भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने शिक्षक- स्नातक चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष जितेंद्र तोमर, महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संगीता जिंदल, जिला मंत्री सुधीर मलिक, जिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि कश्यप ,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो डॉ अनुराग शर्मा एवं जिला महामंत्री नंदू राणा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने आगामी शिक्षक- स्नातक चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया है। बैठक में डॉ अनुराग शर्मा, जिला महामंत्री नंदू राणा, बंटी तोमर, तेजस्वी पंवार, अनुज सिंघल, नंदू राणा, रोहित विश्वकर्मा, मनीष भटनागर, वैभव संगल, नीरज गौतम, पारस भारद्वाज, सोनू जुनेजा, स्पर्श भटनागर, विनय वशिष्ठ, वंश मेहरा, अंकित पिंडोरा, अनुकूल गिरि, संजय चौहान रवि भारद्वाज, अंकित देशवाल, अंकित बधेव, अर्चित शर्मा, पारस भारद्वाज, रीनू सरोहा आदि मौजूद रहे।