फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर पथाई रेट 750 रुपये प्रति हजार करने की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में भट्ठा मजदूरों के साथ एसडीएम को ज्ञापन देते भाजपा नेता घनश्याम पार्चा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर ईंट पथाई रेट 750 रुपये प्रति हजार करने व शौचालय, आवास और वृद्धा पेंशन समेत 12 सूत्रीय मांगों का लेकर भट्ठा मजदूरों कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का आगामी एक मई तक निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय डॉ. आंबेडकर भट्ठा मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने इस दौरान कहा कि उनका संगठन गत चालीस साल से ईंट भट्ठा मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कच्ची ईंट की पथाई रेट हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर 750 रुपये प्रति हजार करने मांग की। कहा कि प्रदेश में मजदूरों को कम पथाई रेट दिया जा रहा है। ईंट भट्ठा मजदूरों को प्रसूता सुविधा, शौचालय, आवास, वृद्धा पेंशन, बोनस, पथेरा, ढुलाई आदि नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एक मई तक समस्याओं का समाधान कराने का अल्टीमेटम दिया। ज्ञापन देने वाले भट्ठा मजदूरों में संतराम, श्यामलाल, महेश महावतपुर, बबली, सोराज, धर्मेंद्र, बिंदर, सुदेश, प्रकाश, ओमपाल, करण, विजयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें