फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में एलटी व एचटी विद्युत लाइन में हुए फाल्ट के बाद जमीन में उतरे करंट से दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में गहरा रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार रात को थानाक्षेत्र के गांव सुन्ना में जितेंद्र के मकान के पास होकर गुजर रही एलटी और एचटी विद्युत लाइन हवा के साथ अचानक आपस में टकरा गई। जिसके चलते आसपास की जमीन में बारिश के नमी के साथ करंट दौड़ गया। जमीन पर सो रहा दस वर्षीय प्रिंस पुत्र जितेंद्र करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। मासूम की चीख पुकार सुनकर परिजन दौडे़ और किसी तरह बालक को बचाया। लेकिन तब तक प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था। घायल बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बालक को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से घायल बालक के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें