फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिना अनुमति के व्यापारी के साथ घूमने गए दोनों सिपाही निलंबित

Sun, 22 Jun 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले महीने रंगदारी की धमकी भरी चिट्टी मिलने के बाद व्यापारी की सुरक्षा में तैनात थे दोनों पुलिसकर्मी
विज्ञापन

- व्यापारी के साथ दोनों पुलिसकर्मियों का राजस्थान में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता दीपक बंसल के साथ सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों को एसपी रामसेवक गौतम ने निलंबित कर दिया। बिना अनुमति के दोनों पुलिसकर्मियों का व्यापारी के साथ राजस्थान में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मोबाइल फोन विक्रेता दीपक बंसल की फव्वारा चौक स्थित दुकान में पिछले महीने 13 मई की सुबह 20 लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी पड़ी मिली थी। चार दिन बाद फिर से दुकान में रंगदारी की चिट्ठी मिली थी। दुकान को उस समय दीपक के भाई सुमित बंसल ने खोला था।
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में दीपक बंसल की सुरक्षा में दो सशस्त्र सिपाही सागर व कंवरपाल को तैनात किया गया था। एक सप्ताह बाद पुलिस व एसओजी टीम ने रंगदारी मांगने के आरोप में थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर महताब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था।

व्यापारी दीपक बंसल के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही सागर व कंवरपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से हटाकर इसकी जांच सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को सौंपी थी।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि व्यापारी की दुकान के निकट फव्वारा चौक पर पुलिस पिकेट रहती है। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए व्यापारी की दुकान की भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें