फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ईरान युद्ध में युवक के फंसने पर विदेश मंत्रालय ने दिया सहायता का आश्वासन

Sun, 22 Jun 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना निवासी कायम मेहंदी के ईरान युद्ध में फंसे होने के चलते उनके आवास पर जानकारी लेेते लोग-सं
विज्ञापन
कैराना। इस्राइल ईरान युद्ध के बीच ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंसे कैराना निवासी कायम मेहंदी से परिजनों का संपर्क नहीं होने से परिवार के लोगों में चिंता सता रही है। वहीं युवक के पिता ने विदेश मंत्रालय भारत सरकार से संपर्क किया। विदेश मंत्रालय ने ईरान में फंसे युवक के बारे में व्हाट्सअप पर पूरी जानकारी मांगी तथा सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सिदयान निवासी वसी हैदर साकी का 25 वर्षीय पुत्र कायम मेहंदी छह मई को फ्लाइट द्वारा दुबई गया था। कायम मेहंदी ने मर्चेंट नेवी का कोर्स कर रखा है तथा मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए गया था। कायम मेहंदी के पिता वसी हैदर साकी ने बताया कि आठ दिन दुबई में रुकने के बाद एजेंट ने उसे पानी के जहाज से ईरान भेज दिया था।
उसका बेटा ईरान के अब्बास बंदरगाह पर ठहरा हुआ था। इसी दौरान युद्ध छिड़ गया तथा ईरान की आर्मी ने उसके बेटे को बंदरगाह के पास ही एक कमरे में रहने के लिए भेज दिया था। पांच दिन पहले बेटे से बात हुई थी। बेटे ने बताया कि उन्हें कमरे से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खाने पीने की सुविधा है। लेकिन चारों और डर का माहौल बना हुआ है। वसी हैदर साकी ने बताया कि उसके बाद से बेटे से कोई बात नहीं हुई। ईरान में मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई है। बेटे से संपर्क नही होने के कारण पूरा परिवार परेशान है। रिश्तेदार भी बेटे का पता लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें