फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली के डीएम ने सेक्टर- जॉनल मजिस्ट्रेटों को प्रोजेक्टरों पर विधानसभा चुनाव का प्रशिक्षण दिया

Thu, 20 Oct 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। डीएम ने सभी सेक्टर- जॉनल मजिस्ट्रेटों को प्रोजेक्टरों पर विधानसभा चुनाव के संबंध प्रशिक्षण दिया। जनपद के बूथों के छह प्रकार के फोटो चुनाव   आयोग की वेबसाइट पर चार      दिन के अंदर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण के दौरान डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि विस चुनाव अगले साल प्रस्तावित है। जिले के अफसर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेटों को जनपद के सभी बूथों और मतदान केंद्रों की लोकेशन गूगल पर डालने, मतदान केंद्र का फोटो, बूथ प्लान, बूथ तक पहुंचने वाले मार्ग का प्लान के सभी डिटेल व फोटो चुनाव आयोग की बेब साइट पर चार दिन के अंदर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अनुपस्थित रहे मजिस्ट्रेटों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार ने विधानसभा चुनाव प्रभारी अधिकारी दिनेश सिंघल को बनाया गया है। एडीएम भरत पांडेय, एसडीएम सदर एमपी सिंह, एसडीएम ऊन, विजय प्रकाश तिवारी तहसीलदार सदर वीरेंद्र कुमार मित्तल, डीआईओ प्रवेज आलम तथा सहायक अभियंता दिनेश सिंघल आदि ने सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रोजेक्टर पर विधानसभा चुनाव    का प्रशिक्षण दिया।

पुनरीक्षण से पूर्व तैयार करें पोलिंग मैप 

शामली। कलक्ट्रेट में डीएम ने बुधवार को निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के पोलिंग स्टेशन मैप के संबंध में सम्मिलित अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि मतदान स्थलों पर जाकर जांच करें कि सम्मिलित अधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के दावे आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। सम्मिलित अधिकारी पोलिंग मैप का कार्य पूर्ण कर लें। 22 अक्तूबर को मंडलायुक्त के निरीक्षण के समय बूथों पर कोई भी अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं एवं संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों की रिपोर्ट दें। ताकि निर्वाचन के समय समुचित पुलिस व्यवस्था की जाए। बैठक में एडीएम भरतजी पांडेय, एसडीएम एमपी सिंह, ललित अग्रवाल सहायक अभियंता, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें