फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन दिन से लापता किसान का शव मिला

Sat, 25 Jul 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतक जतिन का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। भूरा रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी के ऑफिस के बरामदे में शुक्रवार को तीन दिन से लापता गांव भैंसवाल निवासी किसान जतिन (25) का शव मिला है। शव के पास उसकी बाइक और इंजेक्शन की सिरिंज पड़ी मिली। परिजनों ने न्यायालय में विचाराधीन चार बीघा जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बे के भूरा रोड पर एक कॉलोनी काटी जा रही है। इस कॉलोनी के ऑफिस के बरामदे में शुक्रवार को लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव के पास ही बाइक और इंजेक्शन की एक सिरिंज पड़ी थी। उसके एक हाथ में मोबाइल चार्जर की डाटा केबल बंधी थी।
मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और बाइक के नंबर से शव की पहचान जतिन निवासी गांव भैंसवाल थाना गढ़ीपुख्ता के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जतिन अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके बाद परिवार में दो शादीशुदा बहनें खुशी व मोनिका के अलावा माता-पिता रह गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

डेढ़ साल से न्यायालय में चल रहा जमीन का विवाद
मृतक जतिन के बहनोई सागर निवासी गांव छछरौली जिला यमुना नगर हरियाणा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने जतिन को नशा कराकर धोखे से चार बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। पिता साहब सिंह की तरफ से उप जिलाधिकारी कैराना न्यायालय में नशा कराकर धोखे से जमीन अपने नाम कराने का मामला विचाराधीन है।
सागर के मुताबिक 21 जुलाई की शाम को जतिन घर से यह कहकर गया था कि वह जमीन के पैसे लेने जा रहा है। उसे परिजनों ने उसे यह कहकर रोका था कि उनसे कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसके बाद भी वह घर से चला गया। इसके बाद से जतिन घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने इसी जमीन के विवाद में जतिन की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

फोन की कॉल डिटेल से खुलेगा राज
जतिन के पास से मिले मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि कॉल डिटेल से जतिन की मौत के मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कैराना में मृतक जतिन का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें