फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लापता भाई-बहन के शव तालाब में मिले

विज्ञापन
गढ़ी दौलत के सलमान ओर परवीश के फाइल फोटो
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत में घर से संदिग्ध हालात में लापता हुए भाई बहन के शव तालाब से मिल गए। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव को दफना दिया है। माना जा रहा है खेलते हुए दोनों बच्चे तालाब में गिर गए और उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी मेहरान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे मेहरान का पुत्र सलमान (5) व पुत्री परवीश (3) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। दोपहर बाद तक भी दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। पता न चलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना दी। बताया गया कि बच्चों को तलाश करते हुए परिजनों ने तालाब के निकट पैरों के निशान देखे। इसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पास में ही छोटी चप्पल भी नजर आई। परिजनों व ग्रामीणों ने तालाब में जाकर देखा तो दोनों भाई-बहन के शव मिल गए। ग्रामीणों ने दोनों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। दोनों बच्चों के पिता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से मना करते हुए शवों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। देर रात परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों बच्चों के शव दफना दिए। पुलिस का कहना है कि गढ़ी दौलत से दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है। खेलते हुए दोनों बच्चे तालाब में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें