फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार करोड़ 15 लाख रुपये जारी होने के बावजूद अंडरपास निर्माण अधूरा

Mon, 11 Nov 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। भैंसवाल बाईपास के रेलवे अंडरपास निर्माण धनराशि के अभाव में एक बार फिर लटक गया है। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से उत्तर रेलवे को जारी की गई चार करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि कम पड़ गई है। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने भैंसवाल अंडरपास निर्माण को पूरा करने के लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मांगी है।
भैंसवाल बाईपास के रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए 4 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि जिले के लोक निर्माण प्रांतीय खंड शामली की ओर से उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल खंड को सात साल पहले भेजी थी। पिछले एक साल से रेलवे का ठेकेदार भैंसवाल अंंडरपास का निर्माण कर रहा है। अंडरपास का लिंटर कार्य ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर थानसिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे को मिली धनराशि में अंडरपास की सीसी सड़क और चहार दीवारी कार्य पूरा हो जाएगा। अंडरपास निर्माण पूरा करने के लिए दो करोड़ धनराशि की ओर मांग की गई है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे की ओर से अंडरपास के लिए मांगी गई धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। फिर से धनराशि मांगने की जानकारी नहीं है।
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार का कहना है कि लाेक निर्माण विभाग के अफसरों से वार्ता करके जल्द प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें