कंट्रोल रूम से होगी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे। कंट्रोल रूम से बोर्ड परीक्षा पर अधिकारी नजर रख सकेंगे। जिले में 39 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है, जिन पर बोर्ड की मुहर लगनी बाकी है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद मार्च माह के अंत में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13024 व इंटर में 11845 विद्यार्थी पंजीकृत है। जिले में केंद्र निर्धारण में आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद 39 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बोर्ड को भेजी जा चुकी है। बोर्ड से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है।
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम से किसी भी केंद्र पर संचालित परीक्षा का हाल देखा जा सकेगा।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 39 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेजी गई है। इनमें तीन राजकीय, 25 अशासकीय, 11 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड से अभी अंतिम सूची जारी नहीं की गई है। उम्मीद है जल्द ही बोर्ड से अंतिम सूची जारी हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे।
ये हैं प्रस्तावित परीक्षा केंद्र
बाबू जवान सिंह इंटर कालेज खंद्रावली, जनता आदर्श इंटर कालेज मालेंडी, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली, देशभक्त इंटर कालेज शामली, लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कालेज बाबरी, मुरली मनोहर इंटर कालेज ईशपुरटील, जय सीताराम किसान इंटर कालेज झिंझाना, इंटर कालेज एलम, जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज गढ़ीपक्की, हिंदू इंटर कालेज कांधला, श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला, राजकीय बालिका इंटर कालेज कांधला, पब्लिक इंटर कालेज कैराना, वैदिक इंटर कालेज कुरमाली, नेशनल पब्लिक इंटर कालेज जलालाबाद, जनता इंटर कालेज लिसाढ़, राष्ट्रीय इंटर कालेज शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली, आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर, एलएलआर इंटर कालेज थानाभवन, एलएलआर कन्या इंटर कालेज थानाभवन, किसान इंटर कालेज थानाभवन, डीएवी इंटर कालेज ऊन, आएसएस इंटर कालेज झिंझाना, राजकीय यमुना खादर इंटर कालेज कमालपुर, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज किवाना, गुरु नानक कन्या इंटर कालेज जलालाबाद, एसएस इंटर कालेज शामली, चौ. मानसिंह राजकीय कन्या इंटर कालेज कंडेला, देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज शामली, श्री विश्वकर्मा इंटर कालेज शामली, जय भारत किसान इंटर कालेज चौसाना, एसएन इंटर कालेज कैराना, होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली, ज्योतिबा फूले इंटर कालेज पठानपुरा चौसाना, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा कलां।