फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक पर तिरछी गाड़ी खड़ी करने पर लगा जाम, पुलिस से उलझे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाकियू के चक्का जाम के दौरान धीमानपुरा फाटक पर पहुंचे तीन युवकों ने कार को बीच सड़क में तिरछा खड़ा कर दिया, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने गाड़ी को हटवाया तो तीनों युवक पुलिस से ही उलझ पड़े। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में भाकियू का चक्का जाम चल रहा था। उस समय ट्रेन आने पर धीमानपुरा फाटक को बंद किया गया था। इसी दौरान एक कार में तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने कार को सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया और कार को छोड़कर चले गए। इसी दौरान फाटक खुल गया, लेकिन कार के बीच सड़क पर खड़े रहने से धीमानपुरा में जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को तलाश किया। कार सवार युवक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें नसीहत दी, लेकिन आरोपी युवक पुलिस से ही उलझ पड़े। नोकझोंक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा तो कार स्टार्ट नहीं हो सकी, जिस पर पुलिस ने लोगों की मदद से कार को सड़क से हटाया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि फाटक बंद होने से युवक कार को खड़ी कर कहीं चले गए थे। इसी दौरान फाटक खुल गया था, लेकिन गाड़ी न हटने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। तीनों युवकों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें