फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
कैराना विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह की होती तैयारियां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी आज लेंगे शपथ
विज्ञापन

शामली/कैराना। ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया जाएगा। सोमवार को ब्लॉक स्तर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसडीएम या डीएम की ओर से नामित अधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को और ब्लाक प्रमुख बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जिले के पांचों ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी। सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होंगे। जिन तहसीलों में दो ब्लॉक हैं वहां पर एक ब्लॉक में 11 बजे से और दूसरे में दोपहर दो बजे से समारोह होंगे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। उधर, कैराना ब्लॉक में भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी सहित 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शामली रोड स्थित अंबा पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सोमवार को ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में रंग रोगन कराने के साथ ही एवं ब्लॉक परिसर में साफ सफाई कराई गई। बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे ब्लॉक प्रमुख व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 42 ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें एक साल में कराए जाने वाले विकास कार्यों का एजेंडा तैयार किया जाएगा।

कैराना विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह की होती तैयारियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें