शामली, कैराना। कड़ाके की सर्दी में नगर पालिका चेयरमैन ने जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने करीब 48 लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका ने जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए 500 कंबल खरीदे थे। इनमें से कुछ कंबल शुक्रवार को वितरित किए गए हैं। अन्य कंबलों को वार्ड सभासदों द्वारा उनके वार्डों में वितरित कराया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, जेई सूरज कुमार, इरशाद अली आदि मौजूद रहे।