फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन के नए ठेके पर संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा कलेक्शन के नए ठेके पर संकट गहराया
विज्ञापन

शामली। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नए ठेके का मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। ठेका संबंधी स्वीकृति पत्र जारी होने से पहले ही कम रेट पर काम करने का टेंडर डालने वाली कंपनी ने हाथ खींच लिए हैं। ठेकेदार ने पारिवारिक समस्या बताते हुए अपना टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
नगरपालिका की 18 नवंबर को बोर्ड बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का पुन: ठेका दिए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। वर्तमान में झांसी की कंपनी आरव एसोसिएट 35 रुपये के रेट पर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही है। शामली की अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 29 रुपये प्रति घर की दर से ठेका लेने का टेंडर डाला था। सबसे कम रेट का टेंडर होने के कारण पालिका ने इसी कंपनी को ठेका देने की तैयारी कर रखी है। हालांकि उसे अभी स्वीकृति पत्र जारी नहीं किया गया है। स्वीकृति पत्र जारी करने से पहले ही कंपनी के ठेकेदार अजय कुमार ने छह जनवरी को पत्र देकर कार्य करने में असमर्थता जताई है। ठेकेदार अजय कुमार का कहना है कि पारिवारिक समस्या के कारण काम न कर पाने की वजह बताते हुए उन्होंने अपना टेंडर निरस्त करने का आग्रह किया है। अगर पालिका उनसे सहमत नहीं होती तो फिर वह काम करेंगे।
विज्ञापन

नए ठेके को लेकर शुरू हुआ मंथन
सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को ठेका दिया जाता है तो पालिका को वर्तमान में चल रहे ठेके के मुकाबले हर महीने करीब 1.80 लाख रुपये की बचत होती है। दूसरे नंबर की कंपनी ने 34 रुपये का रेट दे रखा है, इसलिए पालिका दूसरे नंबर वाली कंपनी को ठेका देकर नुकसान नहीं उठाना चाहती। इसलिए पालिका अभी कम रेट वाली कंपनी को ही ठेका देने की कोशिश में है। इस कंपनी को वर्क ऑर्डर प्राप्त करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी की गई। इसके बाद भी कंपनी काम नहीं करती तो फिर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

कोट
सबसे कम रेट देने वाली शामली की अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पारिवारिक समस्या बताकर टेंडर निरस्त करने का पत्र दिया है। ठेकेदार को वर्क ऑर्डर लेकर काम शुरू करने का नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी वह काम नहीं करता तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
- सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें