फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
शामली अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के धरने पर बोलते जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नलकूपों पर मीटर लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने खेड़ीकरमू स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता राम कुमार व जेई को जबरन अपने बीच धरने पर बैठा लिया। भाकियू ने चेतावनी दी है कि बुधवार को गंगेरू में होने वाली किसान महापंचायत में नलकूपों पर मीटर लगाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खेड़ीकरमू स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता रामकुमार व जेई को अपने बीच बैठा लिया। कपिल खाटियान ने कहा कि नलकूपों पर रात के अंधेरे में पीएसी पुलिस बल के साथ मीटर लगाए जा रहे है। सरकार की मंशा साफ जाहिर है कि विशेष जाति को टारगेट करने के बाद किसानों पर भी मीटर का भार लाद दिया जाये।
धरने के दौरान तय हुआ कि बुधवार को गंगेरू बिजलीघर पर किसानों की महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटरों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर संजीव राठी, योगेंद्र सिंह, गुड्डू बनत, वीर सिंह मलिक, देवराज पहलवान, शांता प्रधान, ब्रहमपाल सिंह नाला, बाबा शोकेंद्र, सद्दाम भाटू, गय्यूर हसन, तालिब चौधरी, मुनव्वर जहानपुरा, अमरदीप लाटियान, तनवीर प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें