फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता के साथ मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

शामली, कैराना। जहानपुरा गांव में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता एवं बीडीसी सदस्य मनव्वर चौधरी के साथ राशन वितरण में धांधली का विरोध करने पर दो आरोपियों ने मारपीट कर दी थी। जिससे आक्रोशित होकर भाकियू कार्यकर्ता ने कोतवाली के सामने अपने ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। यह घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मनव्वर का आरोप है कि गांव का राशन डीलर प्रत्येक कार्डधारक को 5 किलो कम गेहूं देता हैं। उसने राशन डीलर के पति को फोन किया था और गरीब राशन कार्ड धारकों को यूनिटों के अनुसार पूरा राशन देने की मांग की थी। आरोप है कि राशन डीलर के पति व उसके एक अन्य साथी ने उसको धमकी देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह कैराना तहसील में अपने निजी कार्य से जा रहा था। तभी पुराना बाईपास पर राशन डीलर के पति व अन्य एक युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए बाइक से नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। भाकियू कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें