फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करते कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी।
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के आवासों, बूथों एवं भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज लगाकर 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को मुंडेट कलां भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह मादलपुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का ध्वज लगाया। दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा के स्थापना के 45 साल की उपलब्धियों का गुणगान किया। केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान के तहत सात से लेकर 12 अप्रैल तक मंडल अध्यक्ष स्तर पर सभी कार्यकर्ता गांव, शहर वार्ड में प्रवास करेंगे। जिला पंचायत सदस्य, सभासद, पार्षद,सभी प्रवास करेंगे। दस लाभर्थियों से मिलकर विभिन्न योजनाओं की चर्चा करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ध्वज लेकर गलियों में शाेभायात्रा निकालेंगे। भाजपा के वरिष्ठ लोगों, आपात काल सेनानियों एवं कार सेवकों सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर बूथ कमेटी की बैठक, गांव प्रवास के दौरान मंदिर, अस्पताल, स्कूल गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे। आठ-नौ अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आगामी 13 अप्रैल को बाबा आंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर महामंत्री पुनीत द्विवेदी, पकंज राणा, भूपेंद्र शर्मा, पंकज कश्यप, विशेष सरोहा, पुष्पेंद्र शर्मा, पीयूष सैनी, सुरेंद्र सैनी, प्रविता रुबी चौधरी मौजूद रही।

भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करते कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें