फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल और पश्चिम उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव संयोजक हरीश ठाकुर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। पंचायत चुनाव के जिले के संयोजक डॉक्टर रामजीलाल कश्यप, सह संयोजक दामोदर सैनी आदि ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मोर्चा के जिलाध्यक्षों आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें