फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने शुरू की जोड़तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जोड़तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। केवल चार सदस्यों के साथ अध्यक्ष पद के चुनाव में कूदने जा रही भाजपा को यदि जीत हासिल करनी है, तो विपक्ष में तगड़ी सेंध लगानी होगी। क्योंकि जीत के लिए दस सदस्यों की जरूरत है। चुनाव के दौरान कोई सदस्य धोखा न दे जाए, इसलिए भी ज्यादा सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के लिए बेहद मुश्किल भरा है। पार्टी के समर्थन से केवल चार सदस्य जीतकर आए हैं, जबकि विपक्ष 13 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहा है। रालोद के पास पांच सदस्य हैं, जबकि सपा के समर्थन से दो सदस्य जीते हैं। इसके अलावा विपक्ष छह अन्य सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रहा है। ऐसे में भाजपा के सामने कड़ी चुनौती है। उन्हें जीत के लिए कम से कम छह सदस्य और चाहिए। कोई चुनाव के वक्त धोखा न दे जाए इसलिए संख्या ज्यादा जुटानी होगी।
पार्टी ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा अन्य नेता भी जिला पंचायत सदस्यों को साधने में जुटे हैं। पार्टी नेता रात दिन सदस्यों को मनाने में जुटे हैं। नामांकन की तिथि भी नजदीक आ रही है। अब देखना यह है कि भाजपा तोड़फोड़ के दम पर कितने सदस्यों को अपने पाले में कर पाती है।
विज्ञापन

----------
रालोद में शामिल हुए सदस्य के पति ने बनाई दूरी
शामली। कुछ दिन पहले रालोद की सदस्यता लेने वाले जिला पंचायत सदस्य बबली के पति राकेश ने रालोद से दूरी बना ली है। उन्होंने पार्टी मुखिया जयंत चौधरी से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद रालोद कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सपा और रालोद ने जब अंजलि को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया, उस समय राकेश भी वहां मौजूद थे, लेकिन इसके बाद वह रालोद नेताओं के संपर्क में नहीं है। बताया जाता है कि राकेश को उम्मीद थी कि उनकी पत्नी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन अंजलि के प्रत्याशी बनने के बाद उन्होंने रालोद से दूरी बना ली।
--------
भाजपा ने अभी नहीं की प्रत्याशी की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के पास वार्ड 14 से जीतकर आई मधु ही एक मात्र अनुसूचित जाति महिला सदस्य हैं। पार्टी ने अभी अधिकारिक रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। चर्चा है कि राकेश रालोद से दूरी बनाकर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। वह अपनी पत्नी बबली के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें