फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में हुआ बच्ची का जन्म

Thu, 30 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
प्रसव - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलते हुए शर्मनाक घटना सामने आई। एक महिला का शौचालय में ही प्रसव हो गया। थानाभवन  के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी सलीम अपनी गर्भवती पत्नी को 102 एंबुलेंस से प्रसव के लिए लाया था। अस्पताल में उपस्थित महिला चिकित्सक ने जांच कर बताया कि अभी प्रसव में दो-तीन दिन का समय है। महिला की जेठानी संजीदा ने बताया कि महिला को तेज पीड़ा होने के कारण चिकित्सक से बार बार भर्ती करने के लिए कहा गया। आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद महिला चिकित्सक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिजनों को केन्द्र से जाने के लिए बोल दिया इसी बीच प्रसव से कराह रही महिला केन्द्र में स्थित शौचालय में गयी तो  महिला को शौचालय में ही प्रसव हो गया। जिसमें जन्मी बच्ची टायलेट सीट में फंस गयी। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने बमुश्किल नवजात बच्ची को सीट से बाहर निकाला। 
विज्ञापन

घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर डाक्टरों ने आनन-फानन में महिला को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया। वहीं, इस मामले के बारे में केन्द्र अधीक्षक  डा.रमेश चन्द्रा ने कहा कि महिला शौचालय गयी थी और वहीं पर डिलीवरी हो गयी प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। डाक्टरों की लापरवाही की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें