फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: अधिकारियों को बताई उनकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू: अधिकारियों को बताई उनकी जिम्मेदारी
विज्ञापन

शामली। बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर डीएम ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। जिले में कोई केस बर्ड फ्लू का नहीं है, लेकिन यदि कोई मामला मिलता है तो संबंधित विभागों को उनके दायित्व बताए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। यदि कोई ऐसी सूचना मिलती है तो इससे बचाव के लिए योजना तैयार की गई है। प्राथमिकता के आधार पर बर्ड फ्लू वाले चिह्नित क्षेत्र को कटेंनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। इसके बाद अन्य विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएंगें। उन्होंने बताया कि वन विभाग वन्य क्षेत्र में नदियों और जलाशयों में प्रवासी पक्षियों को अपने स्टाफ से निगरानी कराएंगे। अचानक अत्यधिक संख्या में पक्षियों की मौत होने पर इसकी सूचना तत्काल उन्हें अथवा नोडल अधिकारी डा. राजपाल सिंह वर्मा को देंगे। पुलिस बर्ड फ्लू की आशंका होने पर प्रभावित क्षेत्र में पक्षियों व उनके उत्पादों के आवागमन, विक्रय आदि पर प्रतिबंध लगवाएगी। संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने की कार्रवाई संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों की होगी। लोक निर्माण विभाग पक्षियों को गड्ढा खुदवाकर उन्हें दबाने की व्यवस्था करेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों का 10 दिनों तक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें