फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान में विकास कार्यों के लिए बजट की मांग

विज्ञापन
शामली भाजपा कार्यालय में पंचायती राज मंत्री भुपेन्द्र चौधरी का स्वागत करते व्यपारी नेता अंकित ग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थान में विकास कार्यों के लिए बजट की मांग
विज्ञापन

शामली। शामली में भाजपा कार्यालय पर आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में आए पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह को शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शामली औद्योगिक आस्थान की स्थापना 1983 में हुई थी। वर्तमान में करीब 140 फैक्टरी चल रही हैं, जिसमें 30 हजार किलोवाट से भी अधिक लोड चल रहा है। जीएसटी, इनकम टैक्स सहित सभी करों के रूप में करोड़ों रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। इसके साथ ही करीब नौ हजार कर्मचारियों को रोजगार औद्योगिक आस्थान से मिल रहा है। इसके बाद भी औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। सड़कें और नाले जर्जर स्थिति में हैं। उन्होंने पंचायतराज मंत्री से औद्योगिक आस्थान के विकास कार्यों के लिए विशेष बजट दिलवाने की मांग की, जिससे यहां पर विकास कार्य हो सके। कार्यक्रम में अंकित गोयल को युवा उद्यमी सम्मान से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें