फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आवारा कुत्ते को बचाने में बाइक फिसली, वृद्धा की मौत, दंपती घायल

Fri, 05 Jun 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एलम बाईपास मार्ग पर आवारा कुत्ते के अचानक सामने आने से बाइक फिसलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे बाइक सवार वृद्ध महिला जगवती की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जनपद बागपत के गांव टीकरी निवासी देवेंद्र बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी कविता और 70 वर्षीय माता जगवती के साथ बाइक से कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान में एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम स्थित गैस एजेंसी के पास अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया जिस पर बाइक फिसल गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जगवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवेंद्र और कविता की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें