फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। क्षेत्र के पानीपत रोड पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में महिला की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार चल रहा है। महिला अपने पति के साथ हरियाणा में रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब छह बजे पानीपत रोड पर पंजीठ बिजलीघर के पास यह हादसा हुआ। थाना आदर्श मंडी के गांव कसेरवा कलां निवासी सत्यवीर सिंह बाइक से अपनी पत्नी 55 वर्षीय केला देवी के साथ हरियाणा में रिश्तेदारी से अपने गांव वापस आ रहे थे। पंजीठ बिजलीघर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने केला देवी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए। जबकि घायल सत्यवीर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें