फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कच्ची गढ़ी में बीती शुक्रवार शाम पेट्रोल पंप के निकट बाइक के सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

अंबाला निवासी कृष्णा अपने पिता ब्रजलाल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। कच्ची गढ़ी से वाया मुजफ्फरनगर वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे। इसी दौरान सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक चला रहे कृष्णा का संतुलन बिगड़ गया और बाइक कुत्ते टकराकर सड़क पर गिर गई। जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ब्रजलाल व कृष्णा घायल हो गए। ब्रजपाल के सिर में चोट लगी। कृष्णा को हेलमेट पहनने की वजह से हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल ब्रजलाल को ऊन स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें