फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मंगलवार रात हिंड पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव उस्मानपुर निवासी आस मोहम्मद उर्फ आबिद (24 वर्ष) पुत्र अलीहसन अपने भाई इंतजार के साथ बाइक पर किसी काम से शामली जा रहा था। शाम करीब छह बजे जैसे ही दोनों भाई हिंड पुलिया के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। जबकि इंतजार को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आस मोहम्मद की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन, परिजनों ने नही कोई तहरीर दी है और किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें