फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो घंटे की बारिश में बहे पालिका के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले भर में रविवार को झमाझम बारिश हुई। शहर में सुबह के समय हुई दो घंटे की तेज बारिश में शहर के गली-मोहल्ले और बाजार जलमग्न हो गए। गढ़ीअब्दुल्ला गांव में मकान की छत गिर गई। विद्युत लाइनों में फाल्ट से बिजली घंटो ठप रही। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बारिश से सब्जी के खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नौ बजे से हुई तेज बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। नगरपालिका के नाले-नालियों के सफाई के सभी दावे पानी में घुल गए। शहर के मोहल्ला बड़ी आल, धीमानपुरा, नेहरू मार्किट, कबाड़ी बाजार, कैराना रोड, सीबी गुप्ता कालोनी आदि स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नालियों का पानी सड़कों पर आने से यात्री परेशान रहे। 11 बजे बारिश थमने के बाद पानी उतरने के बाद जलभराव से राहत मिली। उधर,बारिश के बाद अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से गन्ना, ज्वार, धान आदि की फसल को लाभ मिला है जबकि सब्जी के खेत में पानी भरने से नुकसान की आशंका है। दोपहर बाद हल्की धूप निकली और शाम तक बादल छाए रहे।
विज्ञापन

n कंडेला बिजलीघर पर केबल में फाल्ट आने से ढ़ाई घंटे बाधित रही आपूर्ति : शामली में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि रविवार सुबह बारिश के दौरान कंडेला बिजलीघर पर केबल में फाल्ट होने सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर फाल्ट आने से कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ढ़ाई बजे से तीन बजे तक भी शहर में बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें