कांधला थानाक्षेत्र के ग्राम गंगेरू निवासी नवीन जैन की कस्बे के शामली रोड पर बाइक एजेंसी है। शुक्रवार रात कर्मचारी एजेंसी पर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। रात में चोरों छत के रास्ते से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
एजेंसी संचालक ने बताया कि चोरों ने एजेंसी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा को बदल दिया, इसके बाद रिपेयरिंग के उपकरण से एक नई बाइक से दोनों टायर, रिम और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जबकि आरोपी अपने उपकरण एजेंसी में छोड़ गए। शनिवार सुबह घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी ली। पुलिस ने एजेंसी में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। उधर, एजेंसी संचालक का कहना है कि पिछले वर्ष उसकी एजेंसी में तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। एजेंसी संचालक नवीन जैन ने कोतवाली मेें तहरीर दी है।