एमएसके रोड पर हटाए गए डिवाइडर के बीच से निकलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। शहर में दो दिन पहले मिल बंद होने से लगे भयंकर जाम में मतदाता जागरूकता बस शाम 6.30 बजे तक मिल रोड के नजदीक फंसी रही। बस को निकालने के लिए बीच में नगरपालिका ने बस निकालने के लिए कुछ डिवाइडर बीच से हटा दिए थे। जिसके बाद डिवाइडर दो दिन से सड़क किनारे ही पडे़ हुए हैं। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है।
नगर पालिका की ओर से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क के बीच डिवाइडर रखवाए गए थे। बृहस्पतिवार को मिल बंद कराने से शहर में भीषण जाम लग गया था, जिसमें मतदाता एक्सप्रेस बस फंस गई थी। बस को बागपत में जाना था।
सुबह से शाम तक जब बस को निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो बराबर की साइड खाली देखकर बीच में रखे कई डिवाइडरों को उठाकर सड़क किनारे डालकर बस निकाल ली गई थी। दो दिन से ये डिवाइडर सड़क किनारे ही पडे़ रहे। वाहन अपनी साइड न चलकर बीच से आडे़ तिरछे घुसकर व्यवस्था खराब कर रहे हैं। बीच बीच में और भी डिवाइडर वाहनों की टक्क्कर से तिरछे हो रहे हैं, जिससे दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है।