फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी पर बड़ी कार्रवाई: डायल 112 के दफ्तर में वर्दी में छलकाए जाम, निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 17 Jul 2024 03:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई तो महकमे में हड़कंप मच गया। शामली जनपद में डायल 112 के कार्यालय को ही पुलिसकर्मियों ने शराब का अड्डा बना लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन
शराब पीते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर तीन पुलिसकर्मियों का शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो डायल 112 कार्यालय का बताया गया है। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निरीक्षक और दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण की प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह काे सौंपी है।

विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों का शराब पीते वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। वहीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी वर्दी में और एक पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बैठे हुए हैं और शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान मेज पर बोतल व कुछ खाने का सामान भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो डायल 112 के कार्यालय में पुलिसकर्मियों का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया वायरल वीडियो की जांच कराई गई। वीडियो पुराना पाया गया है। इस प्रकरण में डायल 112 के निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार और मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण की प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें