वीडियो में एक पुलिसकर्मी गिलास में शराब डालता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो में तीन लोग नजर आ रहे हैं जिनमें दो ने वर्दी पहनी हुई है जबकि तीसरा व्यक्ति बीच में सादा कपड़ों में कुर्सी पर बैठा है। कहा जा रहा है कि शामली के मोहल्ला रेल पार में डायल 112 का कार्यालय है। वहीं वीडियो वायरल होते ही महकमें में हड़कंप मच गया।
सीओ सिटी को सौंपी मामले की जांच
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शामली में डायल 112 के कार्यालय में पुलिसकर्मियों का बताया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी श्याम सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर तो एक बिना वर्दी के शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। वीडियो, कहां की कि पता कर कार्रवाई की जाएगी।