शामली के सतीवाला मंदिर में जलाभिषेक करती महिला
- फोटो : SHAMLI
भोले नाथ का घरों-शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
शामली। सावन के चौथे सोमवार को घरों- मंदिरों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया गया। शिवालयों में अपेक्षा से कम श्रद्धालु आए। मंदिर समिति की ओर से सोशल डिस्टेंस का पालन करते पूजा अर्चना व जलाभिषेक का मौका दिया गया।
शहर के मंदिर कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला, गोशाला रोड स्थित सतीवाला मंदिर, हनुमानधाम शिवचौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, जवाहरगंज मंडी में बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहल्ला रेलपार में शिव दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, रेलपार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
शामली के सती माता मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SHAMLI
शामली के हनुमान धाम पर जलाभिषेक करती युवती- फोटो : SHAMLI
शामली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SHAMLI