फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्की मोड़ पर बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला

Sun, 30 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भिक्की मोड़ के पास एक व्यक्ति हो ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


धीरज पुत्र सरनाम निवासी गांव बसाई थाना तातपुर जिला आगरा ट्रक चलाता है। उसके साथ उसी के गांव का हैल्पर के रूप में महेंद्र पुत्र भगवान दास भी रहता है। दोनों आगरा से ट्रक लेकर शामली हुए थे। सुबह करीब छह बजे भिक्की मोड़ के पास दोनों खड़े थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने महेंद्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक ने उसको पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिस पर परिजन आगरा से शामली के लिए रवाना हो गए थे। उधर, चालक धीरज की ओर से ट्रक चालक जसपाल निवासी फिराजपुर पंजाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें