फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिडे़ ट्रक, क्लीनर की मौत

Wed, 30 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी क्लीनर हकीमूद्दीन अपने साथी चालक के साथ बिहार से ट्रक में चावल लेकर हरियाणा की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह घने कोहरे में उनका ट्रक लांक भट्ठे के पास पहुंचा तो उसकी आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में क्लीनर हकीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भिजवाया।

सूचना पर जहांगीराबाद से पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया, लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव को साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी कुलदीप का कहना है कि क्लीनर के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया था। उनके आग्रह पर उन्हें शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें