शामली। डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी, बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने आदि किसानों की समस्याओं को लेकर 30 जून को भाकियू सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन करेगी।
शनिवार को भाकियू नगर इकाई कार्यकर्ताओं की बैठक नगराध्यक्ष भाकियू योगेंद्र पंवार के कार्यालय पर हुई। जिसमें शामली, कैराना, ऊन तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बताया कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ोतरी, बिजली और नहरों की समस्याओं, पुलिस उत्पीड़न आदि समस्याओं को विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भाकियू के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, शामली तहसील प्रभारी व नगर अध्यक्ष योगेेंद्र पंवार, भाकियू प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, जिला सचिव दीपक शर्मा, कैराना तहसील में अध्यक्ष गयूर हसन, आमिर राव, मुनव्वर अमजद अली, राजेश प्रधान, ऊन तहसील में धरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महासचिव जावेद तोमर, ऊन ब्लाक अध्यक्ष लाखन सिंह, बिजेंद्र सिंह सैनी भी प्रदर्शन की जिम्मेदारी संभालेेंगे। बैठक भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान समेत जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।