फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने घेरा एआरटीओ दफ्तर, हंगामा

Tue, 17 Apr 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हरियाणा से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ दफ्तर पर हंगामा कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली को सड़क के बीचों बीच लगाकर नारेबाजी की गई और सड़क पर ही धरना दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


एआरटीओ मुंशी लाल ने सोमवार को टीम के साथ मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एसटी तिराहा पर चेकिंग के दौरान गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियां बंधी हुई थीं। ट्रैक्टर ट्राली से सनौली पानीपत हरियाणा निवासी जितेंद्र मलिक का गन्ना लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ले जाया जा रहा था।

एआरटीओ ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया था। इसके चलते रात से मंगलवार सुबह तक उक्त ट्रैक्टर ट्राली एसटी तिराहे के पास खड़ी थी। वहीं, मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एआरटीओ दफ्तर पहुंच गए। एआरटीओ मुंशीलाल पर मनमाने ढंग से कार्य करने और किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद सीज की गई ट्रैक्टर ट्राली को ही सड़क के बीच खड़ी करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता धरना देकर सड़क पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और एआरटीओ मुंशीलाल ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब यूपी के किसान आलू, धान और गेहूं बेचने हरियाणा जा सकते हैं, तो फिर हरियाणा के किसानों को गन्ना लाने से क्यों रोका जा रहा है।

एसडीएम शामली सुरजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को जुर्माना वसूले बगैर ही छोड़ दिया गया। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, जितेंद्र सिंह हुड्डा,  विक्की, राजकुमार आदि  रहे।

वहीं, एआरटीओ दफ्तर के बाहर सड़क पर हंगामा प्रदर्शन की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसी दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंस गए। एंबुलेंस के सायरन की आवाज राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एंबुलेंस को निकलवाओ।

अफसरों के पुराने वाहनों को भी चेक करो
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एआरटीओ से कहा कि किसानों के 10 साल पुराने डीजल संचालित ट्रैक्टर के खिलाफ जब कार्रवाई कर सकते हो, तो फिर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ की गाड़ी के कागजात भी चेक करने के लिए कहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें