फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छाए भाजू कट और स्मैक बिक्री के मुद्दे

Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक की बैठक में भाग लेते ब्लाक प्रमुख व अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाजू में कट, कांधला में नशीले पदार्थों की बिक्री के मुद्दे छाए रहे। सांसद ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह को छोड़कर रालोद विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन के सभागार में कैराना सांसद इकरा हसन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक हुई। सांसद ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाजू कट की किसानों की ओर से की जा रही मांग की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बागपत के इंजीनियर राजन पांडे ने कहा कि भाजू में कट देना संभव नही है। मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे में बुटराड़ा में कट दिए जाने के बारे अवगत कराया।
विज्ञापन

सांसद ने शामली तहसील-बलवा में उपरिगामी पुलों की प्रगति के बारे में पूछा। बैठक में कांधला के ब्लाॅक प्रमुख डाॅक्टर विनोद मलिक ने कांधला कस्बे में स्मैक की बिक्री का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग पर एक शिक्षक को दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बावजूद तैनाती का आरोप लगाया।
आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। आरोप है कि विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। मखमूलपुर किवाना समेत कई गांवों में रेत अवैध खनन बंद करने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने ओवरलेाड वाहनों पर शिकंजा कसवाने की मांग भी उठाई।
बैठक में जिले के 49 विभागों की विभागवार समीक्षा की गई। जिसमें मनरेगा, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि शामिल रहीं। बैठक में सांसद ने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना के तहत समय-समय पर शिविर आयोजित कर लाभ देने के निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, कैराना विधायक नाहिद हसन, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसपी रामसेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, कांधला ब्लॉक प्रमुख डाॅक्टर विनोद मलिक, ऊन प्रमुख रामपाल सिंह, शामली ब्लाॅक प्रमुख पति जयदेव सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक प्रेमचंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें